[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया

भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिन को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संकल्प लिया कि अनवरत न्याय पथ को मजबूत करने का काम करने के साथ ही उपभोक्ता अधिकारों से आमजन को अवगत करवाएंगे।

अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति को भी सरल व सुलभ न्याय उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि अधिवक्ता समाज के अमिट हस्ताक्षर के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी अध्यक्षता में भारत के संविधान को लिपिबद्ध करने का बिरला काम डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने किया। कार्यक्रम में उपभोक्ता आयोग की सदस्या नीतू सैनी, जिला अभिभाषक संस्था के सचिव एडवोकेट अमरपाल, सुभाषचंद्र शर्मा, अमजद अली, मुकेश वशिष्ठ, द्वारका प्रसाद वर्मा, संदीप सैनी, एडवोकेट कुर्बान, रवीन्द्र लाम्बा, फूलचंद सैनी, कैलाश जांगिड़, लाल बहादुर जैन, होशियार सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सीताराम स्वामी, चन्दन सैनी, महावीर मीणा, एजाज अली, अमित शर्मा, आदिल फारुकी, रामस्वरूप गुर्जर आदि मौजूद रहे। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने अधिवक्ता दिवस के मौके पर बताया कि झुंझुनूं जिले के सभी न्यायालयों में 50 वर्षों से वकालत करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अभिनन्दन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad