[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वंयसेवी संस्थाओं से जुड़े शहर वासियों ने किया झुंझुनूं के नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र भांबू का स्वागत अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वंयसेवी संस्थाओं से जुड़े शहर वासियों ने किया झुंझुनूं के नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र भांबू का स्वागत अभिनंदन

झुंझुनूं की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वंयसेवी संस्थाओं से जुड़े शहर वासियों ने किया झुंझुनूं के नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र भांबू का स्वागत अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नव निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के विधायक झुंझुनूं राजेन्द्र भाम्बू को झुंझुनूं की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वंयसेवी संस्थाओं से जुड़े शहरवासियों ने ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत अभिनंदन शनिवार प्रात 10:00 बजे अग्रसेन सर्किल स्थित उनके कार्यालय में किया। राजेंद्र भांबू का स्वागत अभिनंदन शहरवासियों ने ने साफा एवं दुपट्टा ओढ़ाकर माल्यार्पण के साथ अभिनंदन पत्र भेंट कर किया। अभिनंदन पत्र का वाचन डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने किया।

अपने अभिनंदन से अभिभूत होकर 21 साल बाद झुंझुनूं सीट को भाजपा के झोली में डालने वाले राजेंद्र भांबू ने कहा कि जनता ने जितनी बड़ी जीत दी है उससे उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। झुंझुनूं के विकास के लिए समर्पित होकर काम करेंगे। भांबू ने इसे झुंझुनूं की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं में मोदीवाद जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यों को झुंझुनूं ने मोहर लगाई है। उल्लेखनीय है कि भाम्बू ने झुंझुनू में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन कर विकासवाद की राजनीति पर मोहर लगाई है । इस अवसर पर विधायक ने झुंझुनू की जनता का भी हृदय से धन्यवाद किया।

विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वंयसेवी संस्थाओं में प्रमुख रूप से अग्रवाल समाज, श्री गोपाल गौशाला, लघु उद्योग भारती, लॉयंस क्लब झुंझुनूं, महावीर इंटरनेशनल, महावीर इंटरनेशनल सनराइज, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, रामलीला परिषद गांधी चौक, सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन, फोर्टी झुंझुनू, झुंझुनूं जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, टॉयल एंड ग्रेनाइट एसोसिएशन, नर सेवा नारायण सेवा संस्थान, जीबी मोदी स्कूल, आदर्श बाल निकेतन स्कूल, झुंझुनूं एकेडमी, श्री गल्ला व्यापार संघ छावनी बाजार, नेहरू बाजार व्यापार संघ, वस्त्र व्यापार संघ, क्रेशर एसोसिएशन, बुक डिपो एसोसिएशन, ब्राह्मण समाज, लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, चूणा चौक विकास समिति, धर्मदास चैरिटी ट्रस्ट, मेरा झुंझुनूं मेरा अभिमान एवं मीडिया से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों में सम्पत्त चुड़ैलावाला, श्रवण केजडीवाल, परमेश्वर हलवाई, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, नवल खंडेलिया, कमल केजडीवाल, प्रदीप पाटोदिया, दिलीप हंसासरिया, गोपाल कृष्ण गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र शेखावत, रघुनाथ पोद्दार, कैलाश चंद्र सिंघानिया, अशोक तुलस्यान, आनंद टीबडा, विपिन राणासरिया, रोहिताश्व बंसल, मुरारी सैनी, सत्यदेव दड़िया, गुलझारी लाल शर्मा वैद्य, पुरुषोत्तम खाजपुरिया, शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा, डॉक्टर भालोठिया, बजरंग सिंह पुनिया, मदन सिंह प्रेमी, आशीष तुलस्यान, अर्जुन वर्मा, देवेंद्र खत्री, बिजली बोर्ड के महेश टीबडा, मूलचंद झाझडिया सहित अन्य गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62