[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:एसई ऑफिस से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, जयपुर में प्रदर्शन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:एसई ऑफिस से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, जयपुर में प्रदर्शन की चेतावनी

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:एसई ऑफिस से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, जयपुर में प्रदर्शन की चेतावनी

चूरू : निजीकरण के विरोध में जिले के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को नारेबाजी के बाद विरोध प्रदर्शन कर निजीकरण का विरोध जताया। बिजली विभाग के एसई ऑफिस के परिसर में राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जिले के बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया।

कर्मचारियों ने बड़ा प्रदर्शन कर अपनी मांग मनवाने के लिए सरकार को चेतावनी दी। सरकार ने सभी डिस्कॉम में विद्युत केन्द्रों का संचालन, कमीशनिंग फीडर, ट्रंकी बेसिस स्कीम, एमबीसी के नाम पर और प्रसारण निगम को कलस्टर व इनविट मॉडल सहित उत्पादन निगम को जॉइंट वेंचर मॉडल के आधार पर निजीकरण पर देने के टेंडर निकाल दिए हैं।

संघर्ष समिति द्वारा इस प्रकार के निजीकरण का विरोध किया जा रहा है। इसके साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने, वितरण, प्रसारण और उत्पादन निगमों में नए कार्मिकों की भर्ती कर ग्रिड सब स्टेशनों और तापीय विद्युत उत्पादन गृह का संचालना निगम कार्मिकों के माध्यम से करवाने की मांग है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चेतावनी देते है कहा कि निजीकरण बंद नहीं किया गया तो जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके सैंकड़ों कर्मचारियों ने जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62