[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनुशासन एवं शारीरिक कौशल का अनूठा संयोजन है जंबूरी ः डॉ आर्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

अनुशासन एवं शारीरिक कौशल का अनूठा संयोजन है जंबूरी ः डॉ आर्य

अनुशासन एवं शारीरिक कौशल का अनूठा संयोजन है जंबूरी ः डॉ आर्य

सरदारशहर : स्काउट एंड गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर डॉ निरंजन आर्य ने किया राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में जिले के सरदारशहर में आयोजित स्काउट गाइड डायमंड जुबली मिनी जंबूरी का उद्घाटन, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, सरदारशहर एसडीएम डॉ दिव्या, पूर्व विधायक अशोक पींचा सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, जिला कलक्टर ने कहा- सेवा भाव और अनुशासित जीवन सीखेंगे विद्यार्थी

चूरू, 29 नवंबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर डॉ निरंजन आर्य ने शुक्रवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय, चूरू के तत्वावधान में जिले के सरदारशहर स्थित एसबीडी राजकीय महाविद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड के गठन के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित जिला स्तरीय स्काउट गाइड डायमंड जुबली मिनी जंबूरी का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ निरंजन आर्य, अध्यक्ष जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सरदारशहर एसडीएम डॉ दिव्या, स्कूल शिक्षा संयुक्त निदेशक बजरंग लाल स्वामी, सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, पूर्व विधायक अशोक पींचा सहित अतिथि मंचस्थ रहे। अतिथियों ने ध्वजारोहण के साथ जंबूरी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डॉ आर्य ने कहा कि जंबूरी अनुशासन एवं शारीरिक कौशल का अनूठा संयोजन है। स्काउट गाइड द्वारा अपने शारीरिक गतिविधियों व व्यायामों का प्रदर्शन एवं अनुशासन के साथ संचालन रोमांचक है। जंबूरी से नए कौशल सीखने के अवसर मिलेंगे तथा बच्चों में टीम भावना, कैंपिंग, स्काउट गाइडिंग का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि स्काउट एंड गाइड की इस मिनी जंबूरी के माध्यम से बच्चे अनुशासन एवं सेवा भाव सीखेंगे। वर्तमान के विलासिता भरे युग में बच्चों में सुविधाओं से परे जीवन जीने के कौशल का विकास होगा। बच्चों में सेवा भाव एवं अनुशासन की भावना विकसित होगी। उन्होंने कहा कि बच्चे जंबूरी में बिना किसी प्रकार की विलासित व केवल मूलभूत सुविधाओं के साथ रहेंगे तो उन्हें अपने जीवन के संयमित अहसास होंगे। बच्चे अपने जीवन को संतुलित कर पाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि स्काउट एंड गाइड का राष्ट्र के लिए बहुत योगदान है। मिनी जंबूरी के आयोजन से बच्चों में सेवा भाव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार होगा। उन्होंने कहा कि स्काउट के नियम की सही पालन करने से जीवन सफल हो जाता है। स्काउट दिनचर्या संयमित एवं संतुलित जीवन का प्रतिदर्श है।

पूर्व विधायक अशोक पींचा ने कहा कि सरदारशहर में इस प्रकार का आयोजन होना सौभाग्य की बात है। अंचल को इस प्रकार के आयोजन से बहुत सीखने को मिलेगा।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा संयुक्त निदेशक बजरंग लाल स्वामी, सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, एसडीएम डॉ दिव्या ने भी विचार व्यक्त किए।

स्काउट सीओ महिपाल सिंह तंवर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। सरदारशहर स्काउट संघ सचिव बाबूलाल स्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62