[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की संगठन पर्व कार्यशाला संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा की संगठन पर्व कार्यशाला संपन्न

सक्रीय सदस्य ही बनेंगे पदाधिकारी, लड़ेंगे चुनाव - कैलाश मेघवाल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्थानीय बगड़ रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी की संगठन पर्व कार्यशाला 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एस सी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एव संगठन जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सदस्यता व सक्रिय सदस्यता अभियान का संगठन पर्व 30 नवम्बर को समाप्त हो रहा है। 50 सदस्य बनाने वाला कार्यकर्ता ही सक्रिय सदस्य होगा। सक्रिय सदस्य ही पार्टी का पदाधिकारी होगा और वही पंचायत राज व निकाय का चुनाव लड़ सकेगा। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व का कार्य सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता साथ मिलकर उत्साह के साथ पूर्ण करेंगे।जिले में एक दिसंबर से बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति से लेकर जिलाध्यक्ष तक के चुनाव संपन्न होंगे,जिसको लेकर जिले के सभी मंडलों तथा प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रभारी के रूप में लगाए गए है।संगठन चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी हरिराम रणवा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष एव 11 सदस्यों की बूथ समिति बनेगी।जिस बूथ पर 50 सदस्य बन गए हैं वहीं पर निर्वाचन प्रक्रिया से समिति का गठन किया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने सभी पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं को संगठन पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।इनके अलावा संगठन निर्वाचन सह प्रभारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा लोटिया,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेन्द्र चारण, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, सक्रिय सदस्यता जिला संयोजक राजेश बाबल ने भी विचार रखे।इनके अलावा मंच पर जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुभाष पूनिया, उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता के के जानू, दिनेश धाबाई, पूर्व ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, जगदीश खाजपुरिया, योगेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम् गीत से हुआ।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया,राकेश शर्मा, शेर सिंह निर्बाण, सुनील लांबा,मदन लाल सैनी, नगर मण्डल अध्यक्ष एव जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, जिला मंत्री महावीर ढाका, सुनीता स्वामी ,नीता यादव, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सरोज श्योरान, विमला चौधरी, अरुणा सिहाग, बगड़ मण्डल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, सुलताना मण्डल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीष खीचड़, मुरली मनोहर शर्मा,विष्णु रुँथला, महेश जिंनगर, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, विकास भालोठिया, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह माठ, किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, एस सी मोर्चा जिला संयोजक पवन मेघवाल, मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल खीचड़, रवि लांबा, विजय सैनी, बुधराम सैनी, पुरुषोत्तम खाजपुरिया, एडवोकेट सुभाष शर्मा, संजय गोयल, कपिल सोनी, संजय मोरवाल, सुमेर कड़वासरा, जे पी चौधरी, संजय जांगिड़, महेंद्र कुमावत, प्रकाश जांगिड़, प्रकाश सैनी, विजेंद्र सैनी, शब्द प्रकाश, मनीष शर्मा, बाबूलाल वर्मा, सत्यवीर दौराता, अजय भालोठिया, विनोद जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad