[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहनत की कमाई जनहित के कार्यों में लगाना चहेतों को सच्ची श्रद्धांजलि : सोनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहनत की कमाई जनहित के कार्यों में लगाना चहेतों को सच्ची श्रद्धांजलि : सोनी

मेहनत की कमाई जनहित के कार्यों में लगाना चहेतों को सच्ची श्रद्धांजलि : सोनी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में फोटो जर्नलिस्ट राजेंद्र सोनी की धर्मपत्नी स्व. रंजना देवी सोनी की स्मृति में उनके सुपुत्रों द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में एडीएम अर्पिता सोनी, एएसपी लोकेंद्र दादरवाल, प्रो केसी सोनी, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, आचार्य जनार्दन सहित अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम अर्पिता सोनी ने कहा कि अपनी मेहनत की कमाई को जनहित के कार्यों में लगाना अपने चहेतों को सच्ची श्रद्धांजलि है। पुण्य के कार्यों से समाज सेवा के साथ अपने सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों के प्रति अपना समुचित निर्वहन है। इससे जनहित एवं लोक कल्याण की भावना प्रतिदर्श होती है।

एएसपी लोकेंद्र दादरवाल ने कहा कि राजेंद्र सोनी पुलिस महकमे से निरंतर संपर्क में है। उनकी भावना के अनुरूप कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हूआ।

इस दौरान प्रोफेसर केसी सोनी एवं डीवाईएसपी सुनील झाझडिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।राजेन्द्र सोनी, राहुल सोनी, पंकज सोनी, रजत सोनी, विजय प्रकाश सोनी, शैलेंद्र सोनी सहित सोनी परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। सोनी परिवार के सदस्यों व अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। फोटो जर्नलिस्ट राजेन्द्र सोनी ने आभार जताया।

इस दौरान पूर्णमल सोनी, ए पी आरो मनीष कुमार, चुन्नीलाल सोनी, हुकमीचंद सोनी, दशरथ सोनी, मेघराज सोनी, नवीन सोनी, कपिल चंदेल, धर्मेंद्र सोनी, तेजपाल, विवेक सोनी, सुमित सोनी आदि उपस्थित रहे। संचालन अख्तर खान ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet