[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिरोही में 100 से ज्यादा कुत्तों में फैला रेबीज इंफेक्शन:एक दिन में 13 लोगों पर अटैक किया, जानवरों पर भी हमला कर रहे हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिरोही

सिरोही में 100 से ज्यादा कुत्तों में फैला रेबीज इंफेक्शन:एक दिन में 13 लोगों पर अटैक किया, जानवरों पर भी हमला कर रहे हैं

सिरोही में 100 से ज्यादा कुत्तों में फैला रेबीज इंफेक्शन:एक दिन में 13 लोगों पर अटैक किया, जानवरों पर भी हमला कर रहे हैं

सिरोही : सिरोही शहर के एक बड़े इलाके में रेबीज ग्रस्त कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि शहर में 100 से ज्याद रेबीज ग्रस्त कुत्ते मौजूद हैं जो कि लगातार लोगों पर अटैक कर रहे हैं। सिरोही जिला अस्पताल में 24 घंटे में 10 और ट्रॉमा सेंटर में 3 डॉग बाइट के केस आए हैं।

रेबीज इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या से भी डॉक्टर भी हैरान हैं। ये स्ट्रीट डॉग्स इंसानों के साथ जानवरों को भी काट रहे हैं। इस कारण शहर के दूसरे जानवरों में भी इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल में नवंबर में अब तक 169 और ट्रॉमा सेंटर में 70 से अधिक डॉग बाइट के केस आए हैं।

नगर परिषद के कर्मचारियों ने रेबीज से ग्रस्त कुत्तों को पकड़कर बोरों में बंद कर रहे हैं। इन्हें शहर से बाहर छोड़ने पर भी विवाद हो गया है।
नगर परिषद के कर्मचारियों ने रेबीज से ग्रस्त कुत्तों को पकड़कर बोरों में बंद कर रहे हैं। इन्हें शहर से बाहर छोड़ने पर भी विवाद हो गया है।

तेजी से बढ़ रही है रेबीज वाले डॉग्स की संख्या

सिरोही शहर में बुधवार (27 नवंबर) शाम 5 बजे तक रेबीज ग्रसित कुत्तों की संख्या 70 थी, जो गुरुवार (28 नवंबर) तक बढ़कर 105 हो गई। शहर के पैलेस रोड, मोची वाडा, सदर बाजार, नीलमणि चौक, छिपावली, मोदी लाइन चौराहा, आयुर्वेदिक अस्पताल, राम झरोखा, राजमाता धर्मशाला के आसपास और भाटकड़ा चौराहा तक रेबीज ग्रसित कुत्तों का आतंक है। ये स्ट्रीट डॉग्स गाय और दूसरे जानवरों को भी काट रहे हैं।

वहीं, परिषद के कर्मचारियों के पास आवारा कुत्तों को छोड़ने की कोई जगह नहीं है। दरअसल, गुरुवार को जब परिषद के कर्मचारी कुछ कुत्तों को छोड़ने के लिए खांबल गांव के डंपिंग यार्ड पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों ने भगा दिया। अब आवारा कुत्तों को वे नगर परिषद के गेट के बाहर बने एक कमरे में रखने को मजबूर हैं।

कुत्तों को पकड़ते समय नगर परिषद के एक कर्मचारी को काट लिया।
कुत्तों को पकड़ते समय नगर परिषद के एक कर्मचारी को काट लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet