[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की 184वीं पुण्यतिथि:विधायक भगवानाराम सैनी बोले-महात्मा फुले सर्व समाज का हित चाहने वाले संत थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की 184वीं पुण्यतिथि:विधायक भगवानाराम सैनी बोले-महात्मा फुले सर्व समाज का हित चाहने वाले संत थे

उदयपुरवाटी में मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की 184वीं पुण्यतिथि:विधायक भगवानाराम सैनी बोले-महात्मा फुले सर्व समाज का हित चाहने वाले संत थे

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी ने कहा कि महात्मा फुले सिर्फ सैनी समाज तक सिमित रखना उचित नहीं है। फुले सर्व समाज का हित चाहने वाले संत थे। विधायक सैनी गुरुवार को सैनी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

जानकारी के अनुसार महात्मा फुले की 184वीं पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज उदयपुरवाटी के अध्यक्ष केदार सैनी ने की। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका चेयरमैन रामनिवास सैनी, रमेश सैनी बागौरा, बद्री प्रसाद तंवर, रामकरण सैनी, डॉ अशोक कुमार सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी आदि ने विचार प्रकट किया। मौजूद लोगों ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बनवारी लाल सैनी ने किया। इस मौके पर किसान नेता धन्नाराम सैनी, सुभाष चंद्र सैनी, रामधन सैनी, केशर देव सैनी, पार्षद विश्वेश्वर लाल सैनी, महावीर प्रसाद सैनी, योगेंद्र सैनी नांगल, लालचंद सैनी, रामलाल सैनी बागोरा, पार्षद श्यामलाल सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77