[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यार्थी किताबें पढ़ें और लाइब्रेरी को आदत में शामिल करें : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्यार्थी किताबें पढ़ें और लाइब्रेरी को आदत में शामिल करें : सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से हुए रूबरू, दिया कैरियर गाइडेंस

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिला जिला मुख्यालय स्थित मैरीगोल्ड वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय ‘सतरंग फेस्ट‘ वार्षिक कार्यक्रम का उद्घाटन कर विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कैरियर गाइडेंस दिया।

इस अवसर पर सुराणा ने कहा कि बच्चे नियमित रूप से किताबें पढ़ें और लाइब्रेरी को अपनी आदत में शामिल करें। वर्तमान के मोबाइल और कंप्यूटर के युग में बच्चे पुस्तक पढ़ेंगे तो उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो पाएगा। किताबें मनुष्य की सच्ची दोस्त हैं। बच्चे नियमित अध्ययन हेतु जिला मुख्यालय स्थित जिला पुस्तकालय का उपयोग करें और किताबों के माध्यम से अपनी अध्ययन क्षमता बढ़ाएं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए विद्यालय में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। वर्ष भर में बच्चों द्वारा सीखे गए का प्रतिदर्श हमें विभिन्न गतिविधियों में नजर आएगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को ट्रिपल आर सेंटर से सभी बच्चों को जोड़कर घर में अनउपयोगी वस्तुओं का सदुपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। जिला कलक्टर विद्यार्थियों से रूबरू हुए और बच्चों से संवाद करते हुए कैरियर गाइडेंस दिया।

प्राचार्य डॉ लक्ष्मी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंध निदेशक अरविंद चोटिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विनीत चोटिया, अनीता शर्मा, संजू शर्मा सहित विद्यालय के स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62