[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में मनोज घुमरिया के कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में मनोज घुमरिया के कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील घुमरिया , विशिष्ट अतिथि बाबूलाल सैनी, छोटूराम थे, जबकि अध्यक्षता नागरमल सैनी ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील घुमरिया ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्रीबाई फुले ने समाज को शिक्षित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके बाद सावत्री बाई को देश पहली महिला शिक्षिका का गौरव प्राप्त हुआ था। महात्मा ज्योतिबा फुले का बचपन बड़ी ही कठिनाइयों से बीता था, जिससे उन्होंने प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया और पहले खुद शिक्षित होकर समाज को शिक्षित होने की प्रेरणा दी। आज का युग शिक्षा का युग है इस युग में बेहतर मेहनत करने वाले ही सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होने से पूरे परिवार को आगे बढ़ने में बेहतर प्रेरणा मिलती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर शिक्षा ग्रहण करवाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास सरकार ने अनेक अधिकार दे रखे हैं तथा महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर इनका लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस मौके पर कैलाश चंद सैनी, नरेंद्र सैनी, बंसीलाल सैनी, बालराम सैनी, जुगल किशोर सैनी, बंसीलाल सैनी रोहितास सैनी, संदीप सैनी, चंद्रजीत सैनी, ओमप्रकाश सैनी, सुभाष सैनी,नरेंद्र जी सैनी ,रामनिवास जी सैनी,संजय सैनी,राजू सैनी, शीशराम सैनी, मनीराम सैनी, अमीलाल सैनी, मुरलीधर सैनी, ओंकारमल सैनी, राजेश शाखला, सुशील नारनौलिया, बलबीर छापोला, मनीष घुमरिया, सुशील कुमार, मुकेश बनेटीवाल, सुरेंद्र घुमरिया, ओमप्रकाश मीणा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62