[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत वर्ष 2025 के वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत वर्ष 2025 के वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत वर्ष 2025 के वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ

चूरू : विभिन्न श्रेणियों में लाभ प्राप्त करने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 दिसंबर तक वर्ष 2025 का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया जाना आवश्यक है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक नगेंद्र सिंह ने बताया कि योजनान्तर्गत जिले के कुल 277007 पेंशनरों का वर्ष 2025 का वार्षिक भौतिक सत्यापन किया जाना है। इनमें से 100245 पेंशनरों के द्वारा वर्ष 2025 का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया जा चुका है। जिले के 176762 पेंशनर्स के द्वारा वर्ष 2025 का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले पेंशनरों के द्वारा वर्ष 2025 का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया जाता है तो माह जनवरी 2025 से ऎसे पेंशनरों की पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो पाएगा। भौतिक सत्यापन से वंचित पेंशनर वर्तमान में ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं ई-मित्र प्लस इत्यादि केन्द्रों पर अंगुली की छाप से बायोमैट्रिक करवा कर सत्यापन करवा सकते हैं। बायोमैट्रिक/अंगुली की छाप से यदि पेंशनर का भौतिक सत्यापन नहीं होता है तो वे स्वयं घर बैठे ही वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु विकसित दोनों मोबाईल एन्ड्रॉइड एप्प (राजस्थान सोशल पेंशन तथा आधार फेसआरडी) डाउनलोड कर फेस रिकॉग्निशन के आधार पर किया जा सकता है। यह सुविधा पूर्णतया निःशुल्क है एवं एक मोबाईल से अनेक पेंशनरों का वार्षिक भौतिक सत्यापन संभव है। यदि इन माध्यमों से भी पेंशनर का भौतिक सत्यापन नहीं होता है तो वे क्षेत्रीय भौतिक सत्यापन अधिकारी (विकास अधिकारी- ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनर/उपखण्ड अधिकारी- शहरी क्षेत्र के पेंशनर) के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आधार नम्बर से लिंक मोबाईल पर ओटीपी प्राप्त कर अपना भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि व्यक्तिगत उपस्थिति के बिना कोई भी पेंशनर घर बैठे पेंशन का सत्यापन नहीं करवा सकेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62