[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संविधान दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : संगोष्ठी, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता सहित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

संविधान दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : संगोष्ठी, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता सहित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

संविधान दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित : संगोष्ठी, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता सहित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

नीमकाथाना : मंगलवार संविधान दिवस पर सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ इस दौरान विद्यालय संगोष्ठि, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता सहित संविधान संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा डॉ संतोष कुमार सोरठा, महाविद्यालय के प्रोफेसर्स व विद्यार्थियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यापीठ मूंडला, जयपुर के तत्वावधान में वर्तमान परिदृश्य में अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारत के संविधान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में अंशु तंवर ने प्रथम स्थान, एकता कुमावत ने द्वितीय तथा दीपक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज कम्पटीशन में टीम सी के दीपक शर्मा, संदीप कुमार व दिनेश कुमार जिंदल ने प्रथम, टीम डी और ई ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा टीम एच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन नगर परिषद नीमकाथाना और एस एन के पी राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया को जाना। इसी क्रम में विद्यार्थियों को डॉ भीमराव अंबेडकर जीवन और दर्शन पुस्तक वितरित की गई।

कार्यक्रम में डॉ. इंद्राज मल यादव ने विद्यार्थियों को संविधान निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी ग्रंथों में सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। प्रोफेसर अनिल कुमार शर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना, कार्यक्रम अधिकारी ने भारतीय संविधान में निहित कर्तव्य अधिकारों से अवगत करवाया डॉ. देवी प्रसाद वर्मा ने डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माण की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान में से एक है। डॉ संतोष कुमार सोरठा प्रोफेसर सुनील कुमार प्रोफेसर अनिल कुमार शर्मा, डॉ. हेमेंद्र सिंह राठौड़, प्रोफेसर आरसी बैरवा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर नगर परिषद नीमकाथाना के अभियंता मुकेश सैनी एवं गोविंद मीणा यू आर आई डी पी सहित प्रोफेसर ईश्वरचंद, डॉ प्रेमपाल यादव, डॉ भवानी मल खटीक व अन्य संकाय सदस्य और अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62