[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

6 साल से टूटी सड़क से परेशान ग्रामीण:एसडीएम को दिया ज्ञापन, सड़क का निर्माण कार्य करवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

6 साल से टूटी सड़क से परेशान ग्रामीण:एसडीएम को दिया ज्ञापन, सड़क का निर्माण कार्य करवाने की मांग

6 साल से टूटी सड़क से परेशान ग्रामीण:एसडीएम को दिया ज्ञापन, सड़क का निर्माण कार्य करवाने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी के संजय नगर पंचायत में पिछले 6 साल से टूटी सड़क आमजन के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़क का निर्माण कार्य करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने एसडीएम बंशीधर योगी को दिए ज्ञापन में बताया कि संजयनगर पंचायत से ढाणी नाखरी, ढाणी आशाकाला से होती हुई करमाड़ी व पपुरना को जोड़ती है। सड़क पर खनन क्षेत्र से आने वाले ओवरलोड वाहनों से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं पूर्व में बनाई गई सड़क का नामो निशान ही मिट चुका है। ओवरलोड वाहनों का संचालन अधिक होने से सड़क के गहरे गड्ढे बने हुए है, जिसके चलते दूपहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे है।

सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की ओर से पीडब्ल्यूडी विभाग व प्रशासन को कई बार अवगत भी करवाया जा चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से हर बार जल्द निर्माण कार्य करवाए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। आमजन की समस्या का समाधान करने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाए जा रहे है। सड़क पर वाहनों के संचालन से दिनभर धुएं के गुबार उठते रहते है। पूरे दिन धूल के गुब्बारे उठने से सड़क के पास रहने वाले लोग अस्थमा, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इसके अलावा दुकानों पर धूल जमने से व्यापारियों का धंधा की प्रभावित हो रहा है।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि यदि प्रशासन की ओर से जल्द ही सड़क निर्माण करवाने में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीणों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम बंशीधर योगी ने जल्द पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर विक्रम सैनी, अजय मीणा, सीताराम, अशोक सैनी, गुलशन कुमार, भगतसिंह, राजपाल, नरेश कुमार, जयपाल, सतवीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22