[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीवी की पिक्चर-ट्यूब को 40 लाख में बेचने का झांसा:दुकान पर आए युवकों ने 11 लाख ठगे; पुलिस मामले की जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

टीवी की पिक्चर-ट्यूब को 40 लाख में बेचने का झांसा:दुकान पर आए युवकों ने 11 लाख ठगे; पुलिस मामले की जांच में जुटी

टीवी की पिक्चर-ट्यूब को 40 लाख में बेचने का झांसा:दुकान पर आए युवकों ने 11 लाख ठगे; पुलिस मामले की जांच में जुटी

सीकर : सीकर के उद्योग नगर इलाके में पिक्चर ट्यूब को बेचने पर प्रॉफिट का झांसा देकर 11 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। उद्योग नगर पुलिस ने मामला दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया है।

टीवी की पिक्चर ट्यूब को लाखों में बेचने का दावा

सीकर निवासी सुरेश कुमार ने उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि करीब 20 से 25 दिन पहले दो लड़के उन्हें कॉल करके उनके घर पर फावड़ा/जेली खरीदने के लिए आए। जिन्होंने सुरेश को कहा आपके पास कोई भी पुराना टीवी या ब्लैक एंड व्हाइट टीवी है तो उसमें से पिक्चर ट्यूब निकालकर आपको अच्छा पैसा दिला देंगे। सुरेश कुमार ने पहले तो उन्हें मना कर दिया। लेकिन इसके बाद भी उन्हें अलग-अलग नंबर से कॉल करके लालच देने की कोशिश की।

18 नवंबर को वापस सुरेश कुमार के पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें कहा कि पिक्चर ट्यूब हमें मिल चुकी है। आप हमारे साथ शामिल हो जाओ और कुछ राशि देकर पिक्चर ट्यूब को 40 से 50 लाख रुपए में बेच देंगे। ऐसे में सुरेश कुमार ने 11 लाख रुपए इकट्ठा करके उन लोगों को मिलने के लिए बुलाया।

40 लाख दिलाने का दावा

तीसरा आदमी उनके पास 20 नवंबर को पिपराली बाईपास पर आया जो उन्हें अपने साथ बाइक पर बैठ कर रैवासा के पास जाने वाली रोड पर लेकर गया। जहां सुरेश ने वह पैसे दे दिए। जब सुरेश ने पिक्चर ट्यूब दिखाने को कहा तो उन लोगों ने कहा कि आप पिक्चर ट्यूब अपने पास ही रख लो। एक-दो दिन में आपको इसके 40 से 50 लाख रुपए दिलवा देंगे। लेकिन अब उन लोगों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22