[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीरता से प्रयास जरूरी : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीरता से प्रयास जरूरी : सुराणा

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीरता से प्रयास जरूरी : सुराणा

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल लाखों लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है और उनके परिवारों में अंधेरा छा जाता है, इसलिए हम सभी को सड़क हादसों की रोकथाम के लिए गंभीरता से प्रयास करने चाहिए।

जिला कलक्टर सोमवार को डीओआईटी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर थे। उन्होंने परिवहन, सानिवि और पुलिस सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सभी को आपस में समन्वय स्थापित कर लोगों की सुरक्षा के लिए समुचित कदम उठाने चाहिए। इस दिशा में आमजन की जागरुकता भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। लोगों को जागरुक करने के लिए भी अभियान चलाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को जानने के बाद उनके निराकरण की दिशा में प्रयास करें। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार मिले, इसके लिए व्यापक कोशिश होनी चाहिए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है, सरकार की इस योजना का समुचित प्रचार-प्रसार किया जाए। सानिवि एवं सड़क निर्माण से जुड़े सभी अधिकारी नई सड़कों के निर्माण के दौरान तकनीकी पहलुओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, संकेतक और रोड सेफ्टी से जुड़े समस्त इंतजाम करने के लिए कहा।

इस दौरान यातायात प्रभारी सुभाष चंद, कमिश्नर अभिलाषा सिंह, सानिवि एक्सईएन बीएल सोनी, एडीपीआर कुमार अजय, रोजगार विभाग की सहायक निदेशक वर्षा जानू, डीटीओ विनोद कुमार, कन्हैयालाल,एनआईसी के पीयूष पाणी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62