[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अल्टो पर पलटा ट्रेलर,2 की मौत, चपटी हो गई कार:भतीजे की शादी से लौट रहे थे; 3 क्रेन, 2 JCB लगाकर निकाले शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अल्टो पर पलटा ट्रेलर,2 की मौत, चपटी हो गई कार:भतीजे की शादी से लौट रहे थे; 3 क्रेन, 2 JCB लगाकर निकाले शव

अल्टो पर पलटा ट्रेलर,2 की मौत, चपटी हो गई कार:भतीजे की शादी से लौट रहे थे; 3 क्रेन, 2 JCB लगाकर निकाले शव

जोधपुर : जोधपुर में सड़क पर आए मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रेलर बेकाबू होकर अल्टो कार पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के नीचे दबने से अल्टो कार पूरी तरह चपटी हो गई। हादसे में भतीजे की शादी से लौट रहे कार सवाल ज्वेलर और उनकी पत्नी की जान चली गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका।

मामला जोधपुर के पीपाड़ के मेगास्टेट हाईवे 21 दांतीवाड़ा-मेड़ता पर मालावास के पास रविवार रात करीब 8 बजे हुआ।

पीपाड़ SHO चुनीलाल ने बताया- मेड़ता शहर की पंडित दीनदयाल कॉलोनी में रहने वाले खेमराज सोनी (36) और उनकी पत्नी मोनिका सोनी (34) पीपाड़ में भतीजे के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। लौटते समय पीपाड़ से 10 किलोमीटर दूर मालावास के पास उनके आगे चल रहे ट्रेलर के सामने अचानक एक सांड आ गया। इसे बचाने के चक्कर में ट्रेलर ड्राइवर ने कट मार दिया, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और खेमराज की कार ट्रेलर के नीचे दब गई।

तस्वीर खेमराज और उनकी पत्नी मोनिका की है, जो भतीजे की शादी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।
तस्वीर खेमराज और उनकी पत्नी मोनिका की है, जो भतीजे की शादी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।

ट्रेलर में चूने के कट्टे लदे थे, शव निकालने के लिए 3 क्रेन और 2 जेसीबी लगी

SHO ने बताया- ट्रेलर में चूना पाउडर से भरे करीब 60 टन वजनी कट्टे लदे हुए थे। इतने भारी ट्रेलर के नीचे दबने से कार बुरी तरह पिचक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंच कर 3 क्रेन और 2 जेसीबी की मदद से ट्रेलर को हटवाया।

इसके बाद काफी मशक्कत से कार के अंदर फंसे खेमराज और मोनिका को बाहर निकाला। खेमराम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं पत्नी मोनिका की सांसे चल रही थी, लेकिन पीपाड़ हॉस्पिटल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेलर को कार पर से उठाया गया।
करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेलर को कार पर से उठाया गया।

घर पर ही थे बेटा-बेटी

सोनी समाज के धर्मीचंद सोनी ने बताया कि 22 नवंबर को पीपाड़ में खेमराज के भतीजे की शादी थी। शादी के बाद रविवार को गणेश जी की थाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद खेमराज अपनी पत्नी मोनिका के साथ मेड़ता सिटी लौट रहे थे। खेमराज मेड़ता शहर के नन्हा बाजार में ज्वेलरी की दुकान संचालित करते थे। उनके परिवार में 7 साल का बेटा और 5 साल की बेटी है। दोनों बच्चों ने माता-पिता को खो दिया। दंपति का अंतिम संस्कार आज दोपहर तक मेड़ता शहर में किया जाएगा। वे दोनों शादी में नहीं गए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77