दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी:अचानक सड़क पर नील गाय आने से हुआ हादसा, बड़ा हादसा टला
दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी:अचानक सड़क पर नील गाय आने से हुआ हादसा, बड़ा हादसा टला
नीमकाथाना : नीमकाथाना में दूल्हा-दुल्हन की कार के सामने अचानक नील गाय आने से कार खाई में जा गिरी। गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना रविवार सुबह भूदोली गांव की गौशाला के पास की है।
जानकारी के अनुसार भूदोली गौशाला के पास अचानक से दूल्हा दुल्हन की कार के सामने नील गाय आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। घटना को लेकर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने कर में सवार दूल्हा दुल्हन को बाहर निकाला, इसके साथ ही गाड़ी में सवार ड्राइवर और दो अन्य लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना पर सदर पुलिस में मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जानकारी।

बीट कांस्टेबल कैलाश ने बताया कि अचानक नील गाय आने से गाड़ी नियंत्रित हो गई थी। कार सवार माकड़ी से मूंडरू श्रीमाधोपुर जा रहे थे। दूल्हा दुल्हन और कार में सवार अन्य लोग बिल्कुल सही है उनको चोट नहीं आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2051902


