[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत, दो घायल.:चूरू-सालासर हाईवे पर हुआ हादसा, दोनों सीकर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत, दो घायल.:चूरू-सालासर हाईवे पर हुआ हादसा, दोनों सीकर रेफर

फतेहपुर में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत, दो घायल.:चूरू-सालासर हाईवे पर हुआ हादसा, दोनों सीकर रेफर

फतेहपुर : फतेहपुर में दो बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। जहां से सीकर रेफर कर दिया। हादसा चूरू-सालासर हाईवे पर शुक्रवार देर रात को हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार युवक फतेहपुर से अपने गांव फदनपुरा जा रहा था। वहीं, दूसरा बाइक सवार युवक फतेहपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे स्थित रूहेला होटल के सामने दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद फतेहपुर के वार्ड नंबर 36 निवासी अल्ताफ पुत्र मोहम्मद आरिफ और फदनपुरा निवासी भवानी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एंबुलेंस की सहायता से राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सीकर रेफर कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62