[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दहेज प्रथा को रोकने के लिए की अनूठी पहल: दोनों डॉ. फैमिली ने 1 रुपया और नारियल के साथ शादी कर अनूठी व अनुकरणीय मिसाल पेश की है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दहेज प्रथा को रोकने के लिए की अनूठी पहल: दोनों डॉ. फैमिली ने 1 रुपया और नारियल के साथ शादी कर अनूठी व अनुकरणीय मिसाल पेश की है

दहेज प्रथा को रोकने के लिए की अनूठी पहल: दोनों डॉ. फैमिली ने 1 रुपया और नारियल के साथ शादी कर अनूठी व अनुकरणीय मिसाल पेश की है

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मदअली पठान

चूरू : चूरू जिले की निवासी डॉ. अनिशा बेगम पुत्री एम डी अहसानुल्लाह की शादी कोटा निवासी डॉ. वसीम अकरम पुत्र मांगु अली मंसूरी के साथ सम्पन्न हुई, शादी में दहेज का लेन देन ना कर 1 रुपए व नारियल लेकर शादी कर अनूठी मिसाल पेश की है। मुस्लिम तैली समाज में हुई इस शादी के माध्यम से समाज के लिए एक अनूठा उदाहरण एवं अनुठी व अनुकरणीय मिशाल पेश की है।

मांगू अली के परिवार में पहले से 5 चिकित्सक है, उन्होंने अपनी चिकित्सक बहू को दहेज माना है।

मुस्लिम तैली समाज में इससे पूर्व मरहूम लाल मोहम्मद ठैकेदार के पौते फय्याज गौरी ने एक रूपया व नारियल में शादी कर समाज के समक्ष एक अनुठी मिशाल पेश की थी इसी का समाज के अन्य लोगों द्वारा भी इसका अनुसरण करना अच्छी पहल की जा रही है जिसका समाज के लोगों के द्वारा भी सराहना की जा रही है।

दोनों परिवारों ने मिलकर इस दहेज लेना देन के कार्य एवं रीति को वर्जित करते हुए समाज को एक नई दिशा दी ।

समाज के लोगों ने कहा कि समाज में अनेकों कुरीतियों को जड़ से खत्म करने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के इस प्रयास से समाज में जागृति आएगी, उन्होंने सभी से इस सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया। समाज के लोगों ने भी कहा कि समाजिक कुरीतियों के कारण हम गलत दिशा में जा रहा है, हमें कुरीतियों को मिटाने का प्रयास किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि वे समाज व रिश्तेदारों को भी दहेज प्रथा समाप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad