[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग:घुटने में लगी गोली, दो बाइक पर आए थे 4 बदमाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग:घुटने में लगी गोली, दो बाइक पर आए थे 4 बदमाश

सीकर में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग:घुटने में लगी गोली, दो बाइक पर आए थे 4 बदमाश

सीकर : सीकर के जाजोद थाना इलाके में फायरिंग का मामला सामने आया है। चौराहे के पास खड़े युवक पर बाइक पर आए 4 बदमाशों ने राउंड फायरिंग की। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी करवाई है। सूचना के बाद खंडेला डीवाईएसपी इंसार अली भी मौके पर पहुंचे है। घटना ढाल्यावास गांव की है।

जाजोद पुलिस थाने के एएसआई बाबू खां ने बताया- आज दोपहर करीब एक बजे बाद सूचना मिली कि ढाल्यावास चौराहे के पास फायरिंग हुई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची, जहां प्रत्यक्षदर्शी रामवतार नाम का आदमी मिला। उसने बताया कि बाइक पर आए चार बदमाशों ने फायरिंग की। इसके बाद प्राथमिक इलाज करवाकर उसे इलाज के लिए सीकर रैफर किया गया।

हमलावर की पहचान, पहले भी मामला दर्ज

रामवतार ने पुलिस को बताया- बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर चार राउंड फायरिंग की। जिसमें एक गोली रामवतार के पैर पर जाकर लगी। बाकी तीन मिसफायर हुए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश श्रीमाधोपुर की तरफ भाग गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों में एक का नाम प्रकाश है। प्रकाश और रामवतार पहले से परिचित है। दोनों पर श्रीमाधोपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज भी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश में इलाके में नाकाबंदी करवाई है।

घायल रामवतार ने बताया कि वह गांव के अंदर गया हुआ था। बाइक खड़ी करते ही वह दुकान के पास चला गया। वहीं उन बदमाशों ने फायरिंग की। रामवतार ने बताया कि बदमाशों को वह पहले से जानता है क्योंकि उनकी रंजिश है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62