[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहिया कॉलेज में जिला हीट एक्शन प्लान कार्यशाला सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोहिया कॉलेज में जिला हीट एक्शन प्लान कार्यशाला सम्पन्न

लोहिया कॉलेज में जिला हीट एक्शन प्लान कार्यशाला सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय लोहिया कॉलेज चूरु की आईक्यूएसी सेल तथा भूगोल विभाग एवं जिला प्रशासन तथा महिला हाउसिंग ट्रस्ट जयपुर के सयुंक्त तत्वाधन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय लोहिया कॉलेज चूरु में सम्पन्न हुआ। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मंजु शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में करीब 60 से अधिक संकाय सदस्यों एवं जिला स्तर के आधिकारीगण जिसमे जिले के पुलिस प्रशासन, वन विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज, खनन विभाग, उ‌द्योग विभाग, मौसम विभाग, नगर निकाय, एन सी. सी., स्काउट सी ओ, एन. एन. एस., के अधिकारियों ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मंजु शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में आए हुये सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए हमें सामुदायिक स्तर पर कार्य करना होगा तथा हमे अपने आस पास हरियाली को बढ़ावा देना होगा ।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि अब आपदा का स्वरूप बदलने लगा हैं। पहले आपदा प्रबंधन में भूकंप, बाढ़, अकाल आदि के बारे में ज्यादा ज़ोर दिया जाता था लेकिन वर्तमान में आपदा के स्वरूप में बदलाव होने लगा हैं। वर्तमान में हमे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव जैसे कि हीट का बढ़ता प्रकोप, वायु प्रदूषण एवं अनियमित वर्षा आदि के बारे में जिला स्तर पर एक्शन प्लान तैयार करना होगा। साथ ही जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने कहा कि शीघ्र ही एक जिला स्तर कि समिति बनाकर इस पर कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।कार्यशाला समन्वयक प्रोफेसर डॉ. एम. एम. शेख ने चूरु में बढ़ते तापमान के भौगोलिक एवं पर्यावरणीय कारणो पर अपना व्याख्यान दिया। जिसमें बताया गया कि किस कारण से चूरु में गर्मी में बहुत गर्मी एवं सर्दी में बहुत सर्दी पड़ने के कोन-कौन से भौगोलिक कारण हैं और कैसे हम इनसे बच सकते हैं।

कार्यशाला समन्वयक प्रोफेसर डॉ. एम. एम. शेख के अनुसार महिला हाउसिंग ट्रस्ट जयपुर से रचना शर्मा ने महिला हाउसिंग ट्रस्ट कि गतिविधियों पर प्रकाश डाला। महिला हाउसिंग ट्रस्ट, अहमदाबाद से बिंदिया पटेल ने हीट एक्शन प्लान कि प्रक्रिया तथा महत्व पर अपना व्याख्यान दिया तथा महिला हाउसिंग ट्रस्ट, जोधपुर से जयेन्द्र चावडा ने जिला हीट एक्शन प्लान बनाने में समुदाय कि भागीदारी के बारें में विस्तार से प्रकाश डाला ।इस कार्यशाला में मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन के कारण विशेषकर शहरी क्षेत्रों में गर्मी में बढ़ते तापमान के उपाय एवं उसके रोकथाम पर चर्चा कि गई तथा आगे के एक्शन प्लान पर विचार विमर्श किया आईक्यूएसी समन्वयक प्रोफेसर डॉ. रविंद्र कुमार ने कार्यशाला का संचालन किया। आयोजन समिति संयोजक प्रोफेसर डॉ. अरविंद शर्मा ने आए हुये सभी अधिकारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद जपित किया।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के वरिष्ठ संकाय सदस्यों में प्रोफेसर संतोष बलाई, डॉ पी के शर्मा, डॉ एस डी सोनी, डॉ रूपा शेखावत, डॉ मधु चौधरी, डॉ शलिनी हेमकार, डॉ बिपिन मंडार, डॉ मूलचंद, डॉ अंजु ओझा, डॉ प्रशांत शर्मा, डॉ शांतनु डाबी, डॉ मुकेश मीना, डॉ महेंद्र खारडिया, मोनिका शेखावत, डॉ मधु सुदन प्रधान, डॉ सुमेर सिंह, डॉ संजु झाझरियाँ, डॉ उर्मिला, डॉ पुजा प्रजापत, डॉ करुणा शर्मा, डॉ आदित्य शर्मा, डॉ अशोक कुमार, महेंद्र परसोया आदि संकाय सदस्य एव जिला स्तर के अधिकरीगण मोजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62