[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में टूटी सड़क को लेकर किया प्रदर्शन:व्यापारियों ने कहा-हर समय बना रहता है हादसे का डर, बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में टूटी सड़क को लेकर किया प्रदर्शन:व्यापारियों ने कहा-हर समय बना रहता है हादसे का डर, बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

सरदारशहर में टूटी सड़क को लेकर किया प्रदर्शन:व्यापारियों ने कहा-हर समय बना रहता है हादसे का डर, बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

सरदारशहर : सरदारशहर के पुलिस थाने के सामने टूटी सड़क के विरोध में मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन कर इसे सुधारने की मांग की। लोगों ने बताया कि यह सड़क टूटे कई दिन हो चुके हैं। यहां पाइप लाइन लीकेज के कारण पूरी सड़क टूट चुकी है, जिससे जगह-जगह गहरे खड्‌डे हैं। ऐसे में हर समय हादसे होते रहते हैं। कई वाहन चालक यहां गिरकर घायल हो चुके हैं। बार-बार अवगत करवाने के बावजूद कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

प्रदर्शन कर रहे एक वाहन चालक तेजकरण ने बताया कि पिछले 1 महीने से पाइपलाइन लीकेज है। जिसके कारण पूरी सड़क टूट चुकी है। यहां से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।

स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि हमने प्रशासन को अवगत भी करवाया लेकिन समस्या हर दिन बढ़ती जा रही है। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक-दो दिन में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़क को जाम कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर खिराज मेघवाल, उमाशंकर शर्मा, गोविंद सोनी, शंकरलाल पारीक, सुनीलसिंह राजपूत, मनोज प्रजापत, मांगीलाल, शंकरलाल सैनी, कानाराम सहित वाहन चालक और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।

मामले में नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी ने बताया कि शहर में कई जगह पर पाइप लाइन लीकेज है। जिसके लिए जलदाय विभाग को अवगत करवाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62