[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा, टायरों में फंस गया था शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा, टायरों में फंस गया था शव

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा, टायरों में फंस गया था शव

झुंझुनूं : शहर के गुढ़ा रेलवे फाटक के नजदीक मंगलवार रात एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने मृतक का राजकीय बीडीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका शहर के वार्ड 23 खटीकों का मोहल्ला निवासी मोनिका (20) पुत्री सांवरमल थी। शाम करीब सात बजे गुढ़ा फाटक से पहले रेवाड़ी से सीकर जाने वाली ट्रेन के आगे आ गई थी।

इससे उसकी मौत हो गई। शव इंजन व टायरों में बुरी तरह से फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद ट्रेन को आगे पीछे करके शव को बाहर निकाला गया था। करीब एक घंटे तक ट्रेन रुकी रही। सूचना पर आरपीएफ कांस्टेबल नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था।

एएसआई ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया है। मृतका अविवाहित थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62