[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो लगाकर युवती ने रील बनाई:हथियार के साथ लिखा ‘S’, खुद को ‘लेडी डॉन’ बताया; पुलिस ने किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो लगाकर युवती ने रील बनाई:हथियार के साथ लिखा ‘S’, खुद को ‘लेडी डॉन’ बताया; पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो लगाकर युवती ने रील बनाई:हथियार के साथ लिखा 'S', खुद को 'लेडी डॉन' बताया; पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजमेर : अजमेर की युवती ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो लगाकर रील बनाई और हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। प्रोफाइल पर खुद को ‘लेडी डॉन’ लिखा हुआ था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो और फोटो के आधार पर मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे युवती को घर से अरेस्ट कर लिया।

एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया- सिविल लाइंस इलाके के बालूपुरा निवासी शिवानी सैनी (19) को डिटेन किया है। सोशल मीडिया सेल की टीम को शिवानी का अकाउंट मिला था। युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 16 घंटे पहले एक स्टोरी पोस्ट की थी।

स्टोरी में युवती ने हथियारों और कारतूस से ‘S’ लिखी फोटो को पोस्ट कर रखा था। एक अन्य प्रोफाइल पर खुद को लेडी डॉन लिखा हुआ था। इसके अलावा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कवर पर फोटो लगाकर रील बनाकर अपलोड किया था।

युवती शिवानी सैनी (गोले में) को पोस्ट के बाद घर से पकड़कर थाने ले जाती पुलिस।
युवती शिवानी सैनी (गोले में) को पोस्ट के बाद घर से पकड़कर थाने ले जाती पुलिस।

पुलिस टीम ने घर से पकड़ा

एडिशनल एसपी ने बताया- मामले की जानकारी के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम शिवानी के घर पहुंची और उसे थाने लेकर आई। शांति भंग में युवती को गिरफ्तार कर लिया गया।

युवती शिवानी सैनी की ओर से सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट।
युवती शिवानी सैनी की ओर से सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट।

10 महीने पहले भी हो चुकी गिरफ्तार

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने 10 महीने पहले भी युवती को गिरफ्तार किया था। युवती ने फेमस होने के लिए पिस्टल के साथ चौपाटी पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। उसने वीडियो पर गैंगस्टर भी लिखा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62