[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गर्भवती महिलाओं की जांच की, निशुल्क सोनोग्राफी जांच के लिए कूपन भी दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गर्भवती महिलाओं की जांच की, निशुल्क सोनोग्राफी जांच के लिए कूपन भी दिए

गर्भवती महिलाओं की जांच की, निशुल्क सोनोग्राफी जांच के लिए कूपन भी दिए

सीकर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी कराने के लिए उन्हें कूपन जारी किए। मां वाउचर योजना के तहत जिले की गर्भवती महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। जिले में अब तक 54 सोनोग्राफी सेंटर योजना से जुड़ चुके हैं।

सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मां वाउचर योजना की शुरुआत 18 सितंबर से की गई। इसमें अब सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जिले की महिलाएं भी लाभान्वित हो रही हैं। योजना के तहत गर्भवती महिला की दूसरी या तीसरी तिमाही में गर्भकाल के दौरान की एक सोनोग्राफी निशुल्क कराई जा रही है। पीसीटीएस पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की एलएमपी तारीख के अनुसार दूसरी या तीसरी तिमाही में प्रत्येक माह की 9, 18 व 27 तारीख को होने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान दिवस पर आवश्यक जांच के साथ साथ सोनोग्राफी जांच करवाने के लिए क्यूआर कोड युक्त कूपन उनके रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर जारी किया जा रहा है।

गर्भवती महिला विभाग से अधिकृत किसी भी निजी सोनोग्राफी केंद्र पर अपनी सोनोग्राफी जांच निशुल्क करवा सकती है।

इसके अलावा पूर्व की भांति सरकारी सोनोग्राफी सेंटर पर निशुल्क सोनोग्राफी जारी है। गर्भवती महिलाओं को वाउचर जारी किए जा रहे हैं। इससे महिलाएं सोनोग्राफी करवा सके। वाउचर एक माह तक वैलिड रहता है। इसके कारण महिलाएं अपनी सुविधा अनुसार सोनोग्राफी करवा सकती हैं। जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध है, वहां से वाउचर जारी नहीं किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini