[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर:वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत, साथी घायल; वाहन चालक फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर:वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत, साथी घायल; वाहन चालक फरार

बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर:वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत, साथी घायल; वाहन चालक फरार

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के मंड्रेला बाइपास चौराहे पर एक बाइक को पीछे आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए उप जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं कार चालक कार लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया-देवरोड़ निवासी सिकंदर और चूरू निवासी करण किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान चिड़ावा के मंड्रेला बाइपास पर पीछे से आई बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक दूर जा गिरी और बाइक पर सवार दोनों युवक भी उछलकर दूर जा गिरे। इनमें से एक सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चूरू निवासी करण के अंगुली में चोट आई है। घायलों को संदीप सेन ने देखा तो एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया और घायलों को निजी एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर करण का निजी अस्पताल में उपचार किया गया।

सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का भी दौरा किया। नया बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर चावला ने घायल का बयान लिया है। मृतक सिकंदर के पिता सुरेन्द्र और माता सुधीरा हैं। परिवार के लोगों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। मृतक के शव को उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी रखवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62