[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में एयर प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड, AQI 432 पहुंचा:कलेक्टर ने कचरा जलाने पर लगाई पाबंदी, मास्क पहनकर निकलने के जारी किए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में एयर प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड, AQI 432 पहुंचा:कलेक्टर ने कचरा जलाने पर लगाई पाबंदी, मास्क पहनकर निकलने के जारी किए निर्देश

झुंझुनूं में एयर प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड, AQI 432 पहुंचा:कलेक्टर ने कचरा जलाने पर लगाई पाबंदी, मास्क पहनकर निकलने के जारी किए निर्देश

झुंझुनूं : झुंझुनूं में एयर प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को यहां का AQI 432 तक पहुंच गया, जो सामान्य स्तर से कई गुना अधिक है। इससे लोगों में सांस लेने और आंखों में जलन की परेशानी हो रही है। इससे पहले रविवार को झुंझुनूं शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 414 दर्ज किया गया था। जिसमें सोमवार को ओर भी बढ़ोतरी हुई। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से अस्थमा, हृदय रोग और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए सोमवार को जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने अधिकारियों की बैठक बुलाई और प्रदूषण कम करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अस्थमा और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग मास्क का उपयोग करें।

आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। वहीं नगर परिषद को कचरा जलाने पर सख्त पाबंदी लगाते हुए कहा की रात में सफाई कार्य को प्राथमिकता देकर धूल-मिट्टी को नियंत्रित करने की योजना लागू करें। उन्होंने कहा कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में अपने स्तर पर भी सावधानी बरतें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62