[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘जो आपकी बात नहीं सुनेगा, उसे मैं जूते मारूंगा…’, कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर के फिर बिगड़े बोल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

‘जो आपकी बात नहीं सुनेगा, उसे मैं जूते मारूंगा…’, कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर के फिर बिगड़े बोल

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने फिर से विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वे ऐसे बयान देकर चर्चा में आ चुके हैं। उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

भीलवाड़ा : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। वे फिर से एक विवादित बयान देकर चर्चाओं में हैं। इससे पहले भी उनके विवादित बयान सामने आ चुके हैं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भीलवाड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान वे लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ताओं की बात नहीं मानता तो उन्हें जूते मारने के लिए उनका बेटा तैयार है। गुर्जर के ऊपर इससे पहले भी पुलिस को चुनौती देने के आरोप लग चुके हैं। माना जा रहा है कि धीरज गुर्जर की ये चेतावनी अधिकारियों और कर्मचारियों को थी। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

गुर्जर ने कहा कि अगर कोई प्यार से आपकी बात नहीं सुनता तो आपका बेटा धीरज आपके साथ है। शनिवार रात को भीलवाड़ा के कोठाज गांव में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए धीरज पहुंचे थे। धीरज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी जवानी भी आप लोगों के नाम है। आपको चिंता करने की जरा भी जरूरत नहीं। जब तक धीरज गुर्जर जिंदा है, कोठाज गांव को नहीं छोड़ेगा। आप अपनी लड़ाई को मन से लड़ो। लड़ाई के दौरान कमजोरी दिखाने की जरूरत नहीं है। आपको कोई भी काम हो, धीरज गुर्जर करने के लिए तैयार है। अगर आपको बात को कोई प्यार से नहीं सुनेगा तो जरबे मेल कर (जूते मारकर) भी करवाने को तैयार हूं।

पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान

यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी गुर्जर पुलिस को चैलेंज कर चुके हैं। 2 महीने पहले राजस्थान पुलिस ने वाहनों की नंबर प्लेट पर नाम लिखने वालों पर एक्शन लेना शुरू किया था। तब धीरज ने पुलिस को धमकी दी थी कि अगर हिम्मत है तो गुर्जर लिखी गाड़ी को पकड़कर थाने में डाले। अगर ऐसे किया तो उनका जूता ही बात करेगा। कोटड़ी में उन्होंने पुलिस को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62