[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घने कोहरे के बीच सड़क हादसा:सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

घने कोहरे के बीच सड़क हादसा:सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में रेफर

घने कोहरे के बीच सड़क हादसा:सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में रेफर

फतेहपुर : फतेहपुर में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण फतेहपुर-सालासर हाईवे पर खुड़ी गांव के पास एक दुर्घटना हो गई। एक ट्रक की टक्कर से गांव के भंवरलाल पुत्र पुरनाराम (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार भंवरलाल अपने खेत से हाईवे पार कर घर लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

घायल भंवरलाल को एंबुलेंस के माध्यम से कस्बे के राजकीय धानुका उप-जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद, सिर में गंभीर चोट के चलते उन्हें सीकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना भंवरलाल के परिवार को दी, जिन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22