[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आठ साल से फरार बाइक चोर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आठ साल से फरार बाइक चोर गिरफ्तार

आठ साल से फरार बाइक चोर गिरफ्तार

खेतड़ी नगर : खेतड़ीनगर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पिछले आठ साल से फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी कर रखा था।

थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि थाना क्षेत्र में वांछित बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीकर एसपी भूवन भूषण के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि केसीसी के हाट बाजार के पास 2016 में बाइक चोरी करने के मामले में फरार आरोपी किढवाना में छिपा हुआ है।

विशेष टीम का गठन कर आरोपी के संभावित ठिकाने पर दबिश दी गई, जिसके बाद बिस्सा नालपुर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ गुगंलिया जाट को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने खेतड़ीनगर के सब्जी हाट बाजार में सब्जी खरीदने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी की थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी किढवाना में अपनी रिश्तेदारी में रहकर फरारी काट रहा था।

गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, और यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल, एएसआई विजय सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार, संदीप कुमार, शक्ति सिंह, जितेंद्र सिंह, वेदप्रकाश आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62