[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुकानों के पिलर तोड़ घर में घुसी बेकाबू इनोवा, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

दुकानों के पिलर तोड़ घर में घुसी बेकाबू इनोवा, बड़ा हादसा टला

दुकानों के पिलर तोड़ घर में घुसी बेकाबू इनोवा, बड़ा हादसा टला

मुकुंदगढ़ : कस्बे में झुंझुनूं रोड शनिवार शाम करीब सात बजे ढिगाल स्टैंड पर मोड़ में अनियंत्रित होकर एक इनोवा कार चार दुकानों के बरामदे व पिलर तोड़ती हुई एक घर में जा घुसी। जानकारी के मुताबिक हादसे में कार में सवार एक महिला व पुरुष घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना पर थाने से हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार जयपुर टैक्सी नंबर की इनोवा में एक महिला व पुरुष सवार थे। इनोवा कार मुकुंदगढ़ से झुंझुनूं की ओर जा रही थी। ओवर स्पीड के चलते कार मोड़ में अनियंत्रित हो गई और ढिगाल स्टैंड पर राजवीरसिंह की चार दुकानों के पिलर को टक्कर मारती हुई घर में जा घुसी। राजवीरसिंह ने मकान के बाहर दुकान बनाई हुई है। गनीमत रही इस दौरान और कोई चपेट में नहीं आया। पुलिस ने बताया पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बीडीके अस्पताल में भिजवा दिया। इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। टक्कर से चारों दुकानों का बरामदा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिलर टूट गए वहीं कार मलबे में दब गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62