[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोने की ईंट के बदले 4.10 लाख रुपए ठगने का आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सोने की ईंट के बदले 4.10 लाख रुपए ठगने का आरोपी गिरफ्तार

सोने की ईंट के बदले 4.10 लाख रुपए ठगने का आरोपी गिरफ्तार

नीमकाथाना : कोतवाली पुलिस ने सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में 17 साल से फरार आरोपी को हरियाणा के नूह मेवात से गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (1) ने उसके खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद एसपी भुवन भूषण यादव के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर हरियाणा के मेवात नूह भेजी गई।

आरोपी हरियाणा के नूह मेवात में पुन्हाना पेमाखेड़ा का रहने वाला आसम उर्फ हासम (57) पुत्र रेहमान मेव है। सीआई हरिनारायण मीणा ने बताया कि 11 मई 2007 को टोडा निवासी रूपसिंह पुत्र चतर सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 19 अप्रैल 2007 को हरियाणा निवासी हसन, अकबर, निशार, जानू व न्याजू उसके घर टोडा आए। आरोपियों ने सोने की ईंट बेचने का ऑफर दिया। रूपसिंह ने चार लाख 10 हजार रुपए में उनके साथ 500 ग्राम सोना खरीदने का सौदा किया।

आरोपियों ने सोने की ईंट में से 500 ग्राम का टुकड़ा किसी सुनार से कटवाकर देने को कहा। सौदे के बदले चार लाख 10 हजार रुपए आरोपियों ने ले लिया। वहीं किशनगढ़बास अलवर में सुनार से ईंट से सोने का टुकड़ा कटवाकर देने को कहा। पीड़ित रूपसिंह आरोपियों के साथ अलवर के किशनगढ़बास चला गया। वहां आरोपी बिना सोना दिए बहाना बनाकर फरार हो गए।

मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने उसी वक्त गातोली टपूकड़ा अलवर निवासी जानू पुत्र दीना मेव व अकबर पुत्र दीना मेव को गिरफ्तार किया था। वहीं आसन उर्फ हासन उर्फ हसन वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस वांछित आरोपी को रविवार को संबंधित कोर्ट में पेश करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62