[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ड्राइवर ने मालिक का ट्रक हड़पा:सर्विस के लिए देने की बात की, लौटाने का दबाव बनाया तो धमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ड्राइवर ने मालिक का ट्रक हड़पा:सर्विस के लिए देने की बात की, लौटाने का दबाव बनाया तो धमकी दी

सीकर में ड्राइवर ने मालिक का ट्रक हड़पा:सर्विस के लिए देने की बात की, लौटाने का दबाव बनाया तो धमकी दी

सीकर : सीकर के खंडेला इलाके में ड्राइवर के द्वारा ही मालिक का ट्रक हड़पने का मामला सामने आया है। पहले तो ड्राइवर बहाने करता रहा। जब मालिक ट्रक लेने के लिए ड्राइवर के घर पर गया तो वहां ड्राइवर ने उनके साथ गाली-गलौज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सामान लाने के लिए दिया था ट्रक

खंडेला निवासी मोहनलाल ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि उनके पास 2018 मॉडल का टाटा का ट्रक है। जिस पर उन्होंने रामजीलाल खेरवा को ड्राइवर रखा हुआ है। उन्होंने 2023 में कोटा से ट्रांसपोर्ट का सामान लाने के लिए ड्राइवर रखा था।

हाल ही में जब दीपावली के मौके पर मोहनलाल ने रामजीलाल को लाने को कहा तो रामजीलाल ने मोहनलाल को कहा कि ट्रक का काम करवाने के लिए उसने शाहपुरा में खड़ा किया है। कई दिनों तक रामजीलाल गुमराह करता रहा। 10 नवंबर को जब मोहनलाल ने रामजीलाल को फोन किया तो रामजीलाल ने फोन नहीं उठाया।

लौटाने को कहा तो धमकाया

जब मोहनलाल, ड्राइवर रामजीलाल के घर पर गया तो रामजीलाल ने कहा कि उसके पास ट्रक नहीं है। फिर रामजीलाल ट्रक मालिक मोहनलाल के साथ मारपीट पर उतारू हो गया और गाली-गलौज करने लग गया। अब खंडेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एएसआई राजेश कुमार कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62