एलएंडटी मशीन जब्त, एक गिरफ्तार
एलएंडटी मशीन जब्त, एक गिरफ्तार
नीमकाथाना : दीपावास वन क्षेत्र में वन विभाग ने एक एलएंडटी मशीन जब्त कर उदयपुर के पर्वतसिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। डीएफओ स्तर पर जुर्माना तय किया जाएगा। ग्रामीणों की शिकायत के बाद रेंजर भीमसिंह यादव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ये कार्रवाई की।
यादव ने बताया कि आयरन अयस्क का प्लांट स्थापित किया जा रहा है। काम चल रहा है। प्लांट के लिए वन विभाग की 180 हैक्टेयर जमीन का नियमानुसार कन्वर्जन हुआ। प्लांट के काम से ही एलएंडटी मशीन भी लगी हुई है। मगर एलएंडटी निर्धारित रास्ते से ना जाकर दीपावास वन क्षेत्र में वन विभाग के प्लांटेशन से होकर आने-जाने का रास्ता बना लिया था। इससे लगाए गए कुछ पौधों को भी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई। वन विभाग की टीम में रेंजर भीम सिंह यादव के अलावा फोरेस्टर जगदीश शर्मा, फोरेस्ट गार्ड अनिल कुमार सिरवा, मुकेश कुड़ी आदि भी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035764
