[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल दिवस पर छात्राध्यापिकाओं ने किया स्वरचित कविताओं का वाचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बाल दिवस पर छात्राध्यापिकाओं ने किया स्वरचित कविताओं का वाचन

बाल दिवस पर छात्राध्यापिकाओं ने किया स्वरचित कविताओं का वाचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : कस्बे में स्थित एस. एन. गर्ल्स बी एड कॉलेज नवलगढ़ में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस पर बालदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती व नेहरू जी की प्रतिमा के आगे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ देवकीनंदन शर्मा व कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में बी एड प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक स्वरचित कविताओं का वाचन किया जिसमें अधिकांश छात्राध्यापिकाओं ने बचपन की यादों को कविता के रूप में संजो कर बाल दिवस की सार्थकता को सिद्ध किया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ देवकीनंदन शर्मा ने नेहरू जी की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए इसे अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया, इसके साथ ही अपने बचपन के अनुभव को सांझा करते हुए अनेक खेलों के बारे में बताया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी छात्राध्यापिकाओं का प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने अन्दर के बचपन को हमेशा जिंदा रखना चाहिए। बाल दिवस का औचित्य केवल एक दिन मनाने से नहीं होगा बल्कि हर दिन हमें अपने अन्दर एक बच्चे को जीवित रखना होगा। आज की भागदौड़ भरी जीवन में मानसिक तनाव के बीच हमे शारीरिक खेलों को महत्व देना चाहिए एवं इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सहायक आचार्य पूजा सैनी ने भी अपने बचपन की यादों को सभी के साथ सांझा किया। कार्यक्रम का संचालन बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिका गुंजन कंवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी छात्राध्यापिकाओं को चॉकलेट वितरित की गई। महाविद्यालय के व्याख्याता जगदीश प्रसाद सैनी, डॉ. माया सांखला, सुन्दर मल सैनी, कम्प्यूटर सहायक संदीप सैनी आदि ने भी छात्राध्यापिकाओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62