कानून की पालना के लिए युवा पीढ़ी जागरूक हो : मीनाक्षी लेखी
कानून की पालना के लिए युवा पीढ़ी जागरूक हो : मीनाक्षी लेखी
झुंझुनूं : बृज स्मृति प्रन्यास और भारत विकास परिषद की ओर से एसएस मोदी विद्या विहार में संगोष्ठी हुई। विधि सम्मत विकसित भारत-2047 विषय पर आयोजित संगोष्ठी की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी थी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विधि सम्मत विकसित भारत का निर्माण हम सबको मिलकर करना होगा।
देश का कानून अंग्रेजों के समय के कानून से भिन्न नहीं होगा तब तक अपराधियों को सजा नहीं मिल पाएगी। इस दौरान संशोधित किए गए नए कानूनों की जानकारी भी दी। देश के लोगों को जागरूकता लाने के साथ युवा पीढ़ी को भी जागरूक करना होगा कि वे अपराध से बचे और कानून का पालन करें। कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ गोयनका ने संगोष्ठी के उद्देश्य की जानकारी दी। जबकि कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में कानून के प्रति जागरूकता आती है। कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षक आत्माराम जांगिड़ ने किया। इस दौरान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। संबोधित करतीं मीनाक्षी लेखी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035695
