[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग महिला के पीछे घर में घुसा, गोल्ड-चेन तोड़ भागा:CCTV में बाइक पर दिखे 2 आरोपी; झुंझुनूं के टाउन-हॉल के पास वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बुजुर्ग महिला के पीछे घर में घुसा, गोल्ड-चेन तोड़ भागा:CCTV में बाइक पर दिखे 2 आरोपी; झुंझुनूं के टाउन-हॉल के पास वारदात

बुजुर्ग महिला के पीछे घर में घुसा, गोल्ड-चेन तोड़ भागा:CCTV में बाइक पर दिखे 2 आरोपी; झुंझुनूं के टाउन-हॉल के पास वारदात

झुंझुनूं : बुजुर्ग महिला के पीछे-पीछे एक चोर उसके घर में घुस गया। दरवाजा खोलकर आराम से गलियारे से होता हुआ पोर्च में आ गया। तब तक महिला कमरे के गेट तक पहुंच गई थी। चोर दबे पांव उसके पास जाकर खड़ा हो गया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही चेन झपटकर वह फरार हो गया।

यह वारदात झुंझुनूं शहर में रविवार दोपहर 12.30 बजे मोदी रोड स्थित गाडिया टाउन हॉल के पास एक घर में हुई। मकान में लगे सीसीटीवी में चोर साफ नजर आया। उसने जींस की पैंट, शर्ट और स्पोर्ट्स जूते पहने हुए थे। चेहरे पर कोई नकाब नहीं था।

घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोड़ी और फरार हो गया चोर।
घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोड़ी और फरार हो गया चोर।

परिचित के घर खाना लेने गई थी महिला

इस मामले में कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। मकान मालिक पवन कुमार केजडीवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया- मेरा मकान मोदी रोड पर टाउन हॉल के पास है। झुंझुनूं शहर में ही फौज का मोहल्ला में रहने वाली संतोष देवी हमारी घर खाना लेने आती हैं।

रविवार दोपहर 12.30 बजे संतोष देवी खाना लेने घर आईं थीं। उनके पीछे 20-22 साल का एक बदमाश घर में घुस आया और संतोष देवी से किसी का पता पूछा। फिर अचानक गले से सोने की चेन तोड़कर घर के बाहर की ओर भाग गया।

वहां उसका साथी बाइक लेकर खड़ा था। चेन तोड़कर भागे युवक ने बाइक स्टार्ट की और कमल हाइट्स की तरफ भाग गए। आरोपियों के पीछे मेरी बहू दौड़ी, लेकिन वे फरार हो गए। वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस को बाइक से फरार हुए आरोपियों के फुटेज भी मिले हैं।

सीसीटीवी में बाइक चलाता नजर आया घर में घुसा चोर।
सीसीटीवी में बाइक चलाता नजर आया घर में घुसा चोर।

बेखौफ होकर घर में घुसा

बुजुर्ग महिला से हुई चेन स्नेचिंग की वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि संतोष देवी के मकान में घुसते ही उनके पीछे आरोपी भी घुसा। वह कमरे के गेट तक गया और गले पर झपट्‌टा मारकर फरार हो गया।

आरोपी बिना किसी खौफ के मकान में दाखिल हुआ। उसने चेहरा भी नहीं ढंका था। न बाइक पर हेलमेट लगाकर भागा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

बेखौफ होकर घर में घुसा चोर, चंद सेकेंड में वारदात कर भागा।
बेखौफ होकर घर में घुसा चोर, चंद सेकेंड में वारदात कर भागा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62