[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ : सावित्री बाई फुले की जयंती पर 300 प्रतिभाओं का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंनवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ : सावित्री बाई फुले की जयंती पर 300 प्रतिभाओं का किया सम्मान

नवलगढ़ के सैनी छात्रावास में मंगलवार को सैनी समाज संस्था के बैनर तले सावित्री बाई फुले की 192वीं जंयती व प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। चिडावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी मुख्य अतिथि थीं। संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सैनी फूलवाला ने अध्यक्षता की।

नवलगढ : नवलगढ़ के सैनी छात्रावास में मंगलवार को सैनी समाज संस्था के बैनर तले सावित्री बाई फुले की 192वीं जंयती व प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। चिडावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी मुख्य अतिथि थीं। संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सैनी फूलवाला ने अध्यक्षता की।

संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सैनी के नेतृत्व में मंचस्थ अतिथियों को का स्वागत किया गया। अतिथियों ने मां सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा राजकीय सेवा में चयनित होने वाले लगभग 300 प्रतिभावानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनोद सैनी ने किया।

इस मौके पर पूर्व जिला उपप्रमुख बनवारीलाल सैनी, भाजपा नेता रवि सैनी, उदयपुरवाटी चेयरमैन रामनिवास सैनी, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजकुमार सैनी, एडवोकेट आनन्दीलाल सैनी, बसपा नेता गुलाबनबी आजाद, डॉ. श्रवण कुमार सैनी, बजंर एव चारागाह बोर्ड के सदस्य ताराचन्द सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व चेयरमैन रिछपाल सिंगोदिया, पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, सैनी समाज समिति झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी अडुका, सैनी समाज संस्था के पूर्व अध्यक्ष मनीराम जगुका, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सैनी, पूर्व अध्यक्ष हरीराम सैनी, पूर्व अध्यक्ष गजानन्द सैनी, डॉ. नवल सैनी, दुर्गाप्रसाद सैनी, रामलाल, पूर्व अध्यक्ष गजानन्द सैनी, शिक्षाविद् महेन्द्र शास्त्री, मुरारीलाल सैनी, अटल बिहारी सैनी, सुनिल कुमार सैनी समेत अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker