[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में होम वोटिंग का अंतिम चरण पूरा, 98% मतदाताओं ने किया मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में होम वोटिंग का अंतिम चरण पूरा, 98% मतदाताओं ने किया मतदान

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में होम वोटिंग का अंतिम चरण पूरा, 98% मतदाताओं ने किया मतदान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के अंतर्गत होम वोटिंग प्रक्रिया का अंतिम चरण शनिवार को पूरा हुआ। होम वोटिंग में 98% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले चरण में अनुपस्थित रहे मतदाताओं के लिए निर्वाचन टीम ने शनिवार को पुनः उनके घरों का दौरा किया, जिसमें 5 और मतदाताओं ने मतदान किया। रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव ने बताया कि झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में 585 मतदाताओं ने होम वोटिंग का विकल्प चुना था, जिनमें से 573 मतदाताओं ने मतदान किया। यह प्रक्रिया वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई थी, जिससे वे बिना मतदान केंद्र आए अपने घर से ही मतदान कर सकें। हवाई सिंह यादव ने मतदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए झुंझुनूं के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी 13 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62