[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटायर्ड फौजी ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगाई:गंभीर हालत में हिसार रेफर किया; परिवार ने खुद को कमरे में बंद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

रिटायर्ड फौजी ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगाई:गंभीर हालत में हिसार रेफर किया; परिवार ने खुद को कमरे में बंद किया

रिटायर्ड फौजी ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगाई:गंभीर हालत में हिसार रेफर किया; परिवार ने खुद को कमरे में बंद किया

सूरजगढ़ : रिटायर्ड फौजी शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद परिवार के लोगों को गालियां देने लगा। डर कर परिवार के सदस्यों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। बाद में फौजी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है। घटना झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना इलाके में गुरुवार शाम 7.30 बजे के करीब हुई।

जानकारी के अनुसार- सूरजगढ़ थाना इलाके के स्वामी सेही पंचायत के कल्याणों का बास गांव में रहने वाले रिटायर्ड फौजी महेंद्र सांईं पंवार (60) ने खुद को आग लगा ली। घटना के वक्त वह शराब के नशे में था। गांव वाले और परिजन उसे सूरजगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार (हरियाण) रेफर कर दिया गया। महेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूरजगढ़ सीएचसी में घायल रिटायर्ड फौजी।
सूरजगढ़ सीएचसी में घायल रिटायर्ड फौजी।

भतीजा बोला- गाली गलौज कर रहे थे, परिवार डर कर कमरे में बंद हुआ

महेंद्र के भतीजे राकेश ने बताया- चाचा महेंद्र सुबह घर से निकले थे। दोपहर 3 बजे घर लौटे। वे नशे में थे। आते ही जोर-जोर से गाली-गलौज शुरू कर दिया। घर पर उनकी पत्नी, बहू और दो पोते थे। उन्होंने घबरा कर खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया।

शाम 7,30 बजे तक वे गाली-गलौज करते रहे। उनके पास एक बोतल में पेट्रोल था। अचानक उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने जीवन ज्योति सेवा समिति को फोन किया।

एंबुलेंस के जरिए उन्हें सूरजगढ़ सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हिसार (हरियाणा रेफर कर दिया गया।

झुलसी हालत में रिटायर्ड फौजी को सूरजगढ़ सीएचसी लाया गया था। यहां से हिसार रेफर किया गया।
झुलसी हालत में रिटायर्ड फौजी को सूरजगढ़ सीएचसी लाया गया था। यहां से हिसार रेफर किया गया।

परिजन बोले- पत्नी से करते हैं मारपीट, सब परेशान

फौजी के बेटे मुकेश ने बताया- पिता शराब पीने के आदी हैं। वे गुस्सैल हैं। परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहे हैं। मां को भी पीटते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने खेत में काम करते वक्त मां को थप्पड़ जड़ दिया था। वे रिश्तेदारों के साथ भी गाली-गलौज करते हैं। उनसे सब परेशान हैं।

महेंद्र सेना में सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। फिलहाल हिसार के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin