[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी के तीन महीने पहले युवक की मौत:तीन दिन पहले एक्सीडेंट में हुआ था घायल, कार ने बाइक को मारी थी टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

शादी के तीन महीने पहले युवक की मौत:तीन दिन पहले एक्सीडेंट में हुआ था घायल, कार ने बाइक को मारी थी टक्कर

शादी के तीन महीने पहले युवक की मौत:तीन दिन पहले एक्सीडेंट में हुआ था घायल, कार ने बाइक को मारी थी टक्कर

फतेहपुर : फतेहपुर में सोमवार रात को बाइक और कार के बीच हुई भिड़ंत में गंभीर घायल हुए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वार्ड नंबर 35 के रहने वाले तौफीक (28) पुत्र यूसूफ ने जयपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह तौफीक का अंतिम संस्कार में किया जाएगा।

तौफीक की फरवरी में होनी थी शादी

मृतक तौफीक की सगाई फतेहपुर में हुई थी और फरवरी में उनकी शादी होने वाली थी। तौफीक के पिता यूसूफ भी विदेश से फतेहपुर शादी की तैयारियों के लिए लौटे थे। तौफीक के दो बड़े भाई, सद्दाम और जावेद, दोनों विदेश में काम करते हैं। आज रात को फतेहपुर आ रहे हैं। तौफीक की दो छोटी बहनें भी हैं। तौफीक खुद मजदूरी का काम करता था।

यह है पूरा मामला

सोमवार रात को तौफीक, जावेद और शाहरुख बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। जब वे कस्बे के देवड़ा स्कूल के पास गली में मोड़ रहे थे, तभी सड़क पर आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। उन्हें कस्बे के राज. धानुका उप जिला चिकित्सा के ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया। जावेद और शाहरुख को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन तौफीक को सिर में गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल सीकर रेफर किया गया। इसके बाद उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin