[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक को रास्ते में रोककर सरियों-डंडों से पीटा:उलाहना देने गए पिता के साथ भी मारपीट, पिता-पुत्र घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक को रास्ते में रोककर सरियों-डंडों से पीटा:उलाहना देने गए पिता के साथ भी मारपीट, पिता-पुत्र घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

युवक को रास्ते में रोककर सरियों-डंडों से पीटा:उलाहना देने गए पिता के साथ भी मारपीट, पिता-पुत्र घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

चूरू : सदर थाना क्षेत्र के गांव घंटेल में गाड़ी खड़ी कर घर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर सरियों व डंडे से बुरी तरह से मारपीट की गई। डंडे व सरिये से मारपीट के निशान युवक की पीठ पर साफ दिखाई दे रहे हैं। उलाहना देने गए घायल युवक के पिता के साथ भी मारपीट की। घायल पिता-पुत्र को परिवार के लोगों ने बुधवार शाम डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया।

अस्पताल में घंटेल निवासी शेराराम (35) ने बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करता है। गांव घंटेल में उसकी गाड़ी खराब हो गई थी। तब गौशाला के पास गाड़ी खड़ी कर वह घर जा रहा था। तभी रास्ते में मौसी के बेटे देवकाराम ने उसको रोककर भाई की बात की रंजिश को लेकर उसके साथ डंडे व सरिये से बुरी तरह मारपीट की।

अधमरी हालत में उसको मौके पर छोड़कर चला गया। इसके बाद उसका पिता कोलूराम (62) उलाहना देने गया तो देवकाराम ने उसके साथ भी मारपीट की। जिस पर दोनों बाप-बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल शेराराम ने बताया कि मारपीट की शिकायत सदर थाना में भी की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker