[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू की नई सड़क पर ठेकेदार से मिलकर अधिकारी और नेता खा गए दाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू की नई सड़क पर ठेकेदार से मिलकर अधिकारी और नेता खा गए दाम

चूरू की नई सड़क पर ठेकेदार से मिलकर अधिकारी और नेता खा गए दाम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ठेकेदार द्वारा नई सड़क पर ठोकी गई कीलें वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बन गई है। मिली जानकारी के अनुसार नई सड़क पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर से लेकर डॉ दिनेश शर्मा के मकान तक लगभग 50 से 60 मोटी कील सड़क पर निकली हुई हैं। इन्हें सड़क निर्माण के समय संबंधित ठेकेदार ने पूरी तरह से नहीं जमाया था। कीलें पूरी तरह ना ठोकने के कारण अब ये आने जाने वाले दुपहिया और चार पहिया वाहनों के टायर डेमेज करने का काम कर रही हैं। मजे की बात ये है कि ठेकदार ने संबंधित अधिकारियों को दाम देकर अपना सिट्टा सेक लिया है। माल खाने वाले अधिकारी आराम से गुलगुले खा रहे हैं। उन्हें कोई राजनेता कुछ भी नहीं कह रहा है। इसका मतलब साफ है कि यहां के तथाकथित राजनेता भी दाम खा चुके हैं। अगर दाम नहीं खाए तो फिर सड़क की ये दयनीय स्थिति क्यों हुई। नई सड़क पर निवास करने वाले नागरिकों का कहना है कि या तो इन कीलों को हटाया जाय या इनको अन्दर दबाया जाय। ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से आर्थिक रूप से नुकसान न पहुंचे। नेता और अधिकारी लोग खा गए सो खा गए। उन भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की पोल खोलने के लिए उच्च अधिकारियों को हिम्मत करनी होगी। लेकिन आज के दिन चूरू में तैनात खाऊ पीर अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने वाला कोई नहीं है। क्योंकि ये भी तो खाऊ पीर हैं। लगता है कि चूरू का कोई धनी धौरी नहीं है। अगर है तो न्याय करो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62