[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पति के परिचित ने महिला से की छेड़छाड़:नहाने गया हुआ था पति,अब जान से मारने की धमकियां दे रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पति के परिचित ने महिला से की छेड़छाड़:नहाने गया हुआ था पति,अब जान से मारने की धमकियां दे रहा

पति के परिचित ने महिला से की छेड़छाड़:नहाने गया हुआ था पति,अब जान से मारने की धमकियां दे रहा

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला का पति नहाने गया हुआ था तो पति के परिचित ने ही महिला के साथ छेड़छाड़ की। जो अब महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

सीकर की एक रेजीडेंसी में रहने वाली 34 साल की महिला ने कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि 29 अक्टूबर को करीब 9:30 बजे उसका पति नहाने के लिए के लिए गया हुआ था। इस दौरान पति का परिचित मुकेश भास्कर निवासी कटराथल आया। जब महिला ने गेट खोला तो मुकेश अंदर आ गया।उसके बाद मुकेश ने महिला का हाथ पकड़कर खींचा और उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

मुकेश ने महिला को नीचे गिराने का प्रयास किया लेकिन जब महिला ने विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू किया तो नहाने गया उसका पति बाहर आ गया और बीच- बचाव करने लगा। इस दौरान मुकेश ने दोनों को जातिसूचक गालियां दी और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच महिला का जेठ वहां पर आया और मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने को कहा तो मुकेश ने उन सभी से माफी मांगी और कहने लगा कि मेरी गलती हो गई है, ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। आप मुकदमा दर्ज मत करवाओ।

इसलिए महिला और उसके परिवार के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन अब मुकेश भास्कर महिला और उसके पति को आए दिन जान से मारने की धमकियां दे रहा है। और कह रहा है कि मौका मिलते ही महिला के पति को खत्म कर देगा। फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।। मामले की जांच एससी एसटी सेल के सीओ अजीतपाल सिंह कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22