[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एजीटीएफ व नवलगढ़ पुलिस कि बड़ी कार्रवाही : ऑनलाइन गेमिंग ऐप सट्‌टा : 8 गिरफ्तार, सात लेपटॉप, 88 मोबाइल व 48 ATM कार्ड जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

एजीटीएफ व नवलगढ़ पुलिस कि बड़ी कार्रवाही : ऑनलाइन गेमिंग ऐप सट्‌टा : 8 गिरफ्तार, सात लेपटॉप, 88 मोबाइल व 48 ATM कार्ड जब्त

ऑनलाइन गेमिंग ऐप सट्‌टा : 8 गिरफ्तार, सात लेपटॉप, 88 मोबाइल व 48 ATM कार्ड जब्त

नवलगढ़ : एजीटीएफ व नवलगढ़ पुलिस ने सोमवार को ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी शरद चौधरी के निर्देशन में पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद कस्बे के वार्ड 42 में मोर गेस्ट हाऊस के पीछे बने अपार्टमेंट के एक फ्लैट से करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा पकड़ा है। यहां आरोपी ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए सट्‌टा करवा रहे थे।

डीएसपी राजवीर सिंह की देखरेख में सीआई सुगन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची एजीटीएफ व पुलिस टीम को इस फ्लैट में 8 लोग मिले। पुलिस टीम को मौके से लेपटॉप, मोबाइल फोन, चार्जर, अन्य उपकरण व सट्टे के हिसाब के कागजात मिले। ये लोग किसी स्थानीय बड़े सट्टा बुकी के लिए काम कर रहे थे। पकड़े गए लोगों से देर रात तक पुलिस द्वारा पूछताछ व कार्रवाई चलती रही। डीएसपी राजवीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें नवलगढ़ निवासी राजू कोलसिया, ढाका की ढाणी निवासी विनोद जाट, चूणा चौक निवासी राहुल शर्मा, दरोगा वाली ढाणी निवासी अंकित सैनी, नवलड़ी निवासी मुकेश सैनी, बड़वासी निवासी लोकेश सैनी, चूणा चौक निवासी हेमंत शर्मा व चूणा चौक निवासी संदीप अग्रवाल शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात लेपटॉप, 72 स्मार्टफोन, 16 सामान्य मोबाइल, 59 सिम कार्ड, नौ चेक बुक, बैंक की आठ पास बुक, 48 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। साथ ही करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला है। डीएसपी बोले-पूरे प्रदेश में फैला है ऑनलाइन सट्‌टे का अवैध कारोबार : डीएसपी राजवीरसिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में इनका अवैध कारोबार फैला हुआ है। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद इनके संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवैध कारोबार से जुड़े युवकों की लिस्ट बनाई जा रही है। डीएसपी राजवीरसिंह ने बताया कि इससे पहले 14 अक्टूबर को एजीटीएफ झुंझुनूं व नवलगढ़ थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के अवैध रुप से ऑनलाइन गेमिंग खिलाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक एप्पल आईपैड, 13 मोबाइल, एक फाइबर सैट, एक बैंक पासबुक, 05 मोबाइल चार्जर व दो डाटा केबिल जब्त की थी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62