[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाड़ी में अचेत मिले व्यक्ति की हॉस्पिटल में मौत:आंध्रप्रदेश से भांजी की शादी में शामिल होने आया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गाड़ी में अचेत मिले व्यक्ति की हॉस्पिटल में मौत:आंध्रप्रदेश से भांजी की शादी में शामिल होने आया था

गाड़ी में अचेत मिले व्यक्ति की हॉस्पिटल में मौत:आंध्रप्रदेश से भांजी की शादी में शामिल होने आया था

झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह गाड़ी में अचेत अवस्था में मिला। कोतवाली थाने के एसआई सुरेश रोलन ने बताया कि मृतक रामकुमार (45) पुत्र धूकल राम झुंझुनूं सदर थाना क्षेत्र के तोगड़ा कलां का रहने वाला था। 6 साल से आंध्रप्रदेश में ग्रेनाइट का काम करता था।

मृतक भांजी की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को आंध्रप्रदेश से आया था। अपने गांव जा रहा था। रास्ते में झुंझुनूं शहर में बाकरा रोड़ पर रुक गया। उसके बाद एक गाड़ी में जाकर बैठ गया। काफी देर तक हलचल नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने देखा तो वह अचेत अवस्था में था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे।

रामकुमार को राजकीय बीडीके अस्पताल लेकर आए। जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के 5 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है। पत्नी गृहिणी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini