[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोमवार से 5 दिवसीय वॉटरकलर वर्कशॉप का आयोजन:अमेरिका के कलाकार एंडी एवांसन के मार्गदर्शन में 14 कलाकार रंगों की अभिव्यक्ति करेंगे, 8 नवंबर को लगेगी कला प्रदर्शनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सोमवार से 5 दिवसीय वॉटरकलर वर्कशॉप का आयोजन:अमेरिका के कलाकार एंडी एवांसन के मार्गदर्शन में 14 कलाकार रंगों की अभिव्यक्ति करेंगे, 8 नवंबर को लगेगी कला प्रदर्शनी

सोमवार से 5 दिवसीय वॉटरकलर वर्कशॉप का आयोजन:अमेरिका के कलाकार एंडी एवांसन के मार्गदर्शन में 14 कलाकार रंगों की अभिव्यक्ति करेंगे, 8 नवंबर को लगेगी कला प्रदर्शनी

जयपुर : ट्रैवल स्केच लव की ओर से जयपुर में अपनी पहली बार वॉटरकलर वर्कशॉप टूर का आयोजन होटल ग्रैंड उनियारा में किया जा रहा है । इस वर्कशॉप के तहत प्रतिभागियों को जयपुर की संस्कृति को कला के माध्यम से देखने – समझने का मौका मिलेगा । कलाकारों को अमेरिका के प्रसिद्ध कलाकार एंडी एवांसन के मार्गदर्शन में अपनी कला कौशल को निखारने का मौका मिलेगा । इस वर्कशॉप में इंडिया समेत स्वीडन ,यूएसए ,आस्ट्रेलिया ,ताइवान ,थाईलैंड के 14 कलाकार अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे । रविवार को ये सभी कलाकार जयपुर में पहुंचे ,जिनका भारतीय परंपरा अनुसार स्वागत सत्कार किया गया । यह कला यात्रा सोमवार से होटल ग्रैंड उनियारा में शुरू की जायेगी । इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में कलाकार वॉटरकलर से पेंटिंग बनाएंगे। सोमवार को एंडी एवांसन कलाकारों को वॉटरकलर पर बेस्ड पेंटिंग बनाना सिखाएंगे । 5 नवंबर को जल महल पर पेंटिंग बनाई जाएगी ,सुबह 8 बजे से कलाकार जल महल और आमेर में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए लाइव पेंटिंग बनाएंगे । 6 नवंबर को हिस्टोरिकल कल्चरल वॉक आयोजित की जाएगी जिसमें कलाकार सुबह हवा महल गोविंद देव मंदिर और चारदीवारी में घूमते हुए पेंटिंग बनायेंगे और राजस्थान के कला और संस्कृति को समझेंगे । 7 नवंबर को गलत पीठ और सिसोदिया रानी बाग जाएंगे और 8 नवंबर को बिड़ला मंदिर में पेंटिंग बनाएंगे । 8 नवंबर को सभी कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी के साथ इस वर्कशॉप का समापन किया जाएगा ।

ट्रैवल स्केच लव की संस्थापिका शिखा गर्ग ने कहा हम इस अद्वितीय अनुभव को कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए लाने के लिए उत्साहित हैं । हमारा लक्ष्य यात्रा के आनंद को कला के प्रति जुनून के साथ जोड़ना है, अविस्मरणीय अनुभव बनाना और विभिन्न पृष्ठभूमियों के कलाकारों के बीच सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना है।

वर्कशॉप टूर में दैनिक वॉटरकलर की क्लास जयपुर के प्रतिष्ठित स्थलों के निर्देशित स्केचिंग टूर, स्थानीय बाजार का दौरा और पारंपरिक राजस्थानी डिनर जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी। प्रतिभागियों को अपनी कला को अंतिम प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने और एवांसन से एक प्रमाण – पत्र प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62