[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में खराब सड़कों से आमजन परेशान:सरपंच बोले-कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं, आंदोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में खराब सड़कों से आमजन परेशान:सरपंच बोले-कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं, आंदोलन की दी चेतावनी

सरदारशहर में खराब सड़कों से आमजन परेशान:सरपंच बोले-कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं, आंदोलन की दी चेतावनी

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में सड़के जर्जर हालात में है। ऐसे में मालसर से मालकसर, लूणासर, नाहरसरा, राजासर पंवरान, भोजासर छोटा जाने वाली मुख्य सड़क बहुत जर्जर हालत में है। वहीं पर मालकसर से बायला जाने वाली 6 किलोमीटर सड़क की स्थिती तो बहुत खराब है। मालकसर गांव के रामलाल कुल्हरी ने बताया कि पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया-इस सड़क पर 1 से 2 फीट के बड़े-बड़े गड्डे होने के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी प्रकार पंचायत समिति की साधारण सभा के दौरान मालकसर सरपंच मामराज मेघवाल, राजासर पंवरान सरपंच संतोष पांडर, बायला सरपंच बृजलाल ढाका आदि ने टूटी सड़कों का मुद्दा सदन में प्राथमिकता के साथ उठाया था। राजासर पंवरान सरपंच संतोष पांडर ने बताया कि अगर समय रहते हुए सदन में उठाए गए मुद्दे पर पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया गया तो मजबूर होकर टूटी सड़कों पर आने वाले गांवों के ग्रामीणों को मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।

टूटी सड़कों को सुधारने का कर रहे है प्रयास – एक्सईएन मीणा सरदारशहर पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन केसी मीणा ने बताया कि इन सड़को को सही करवाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जहां जहां से टूटी सड़के है उसको जल्द सुधारने का प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad