[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर रोड जाम:डाबला के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएसपी के आश्वासन खोला रास्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर रोड जाम:डाबला के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएसपी के आश्वासन खोला रास्ता

शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर रोड जाम:डाबला के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएसपी के आश्वासन खोला रास्ता

चूरू : चूरू के डाबला गांव में बना शराब ठेका अब गांव के लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। शनिवार को डाबला के ग्रामीणों ने शराब ठेके के सामने एनएच 52 बाइपास निकलने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों तरफ पत्थर और गाड़ियां खड़ी कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

गांव की सुमित्रा प्रजापत ने बताया कि शराब ठेके पर पूरे दिन और रात शराबियों का जमावड़ा रहता है। जबकि खेतों में आने व जाने का मुख्य रास्ता भी यही है। जहां सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक शराबी बैठे रहते है। जो महिला व युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। इसके अलावा डाबला रोड पर भी एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जाती है।

सुमित्रा प्रजापत ने बताया कि पिछली रात शराब ठेके के पास एक युवक का मर्डर कर दिया गया। इसके बाद भी जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। अगर समय रहते प्रशासन ने शराब ठेके को बंद नहीं करवाया तो ग्रामीण अनशन पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर डीएसपी सुनील कुमार झाझड़ियां मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश की। इसके बाद ग्रामीणों को शराब ठेका बंद करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62