[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पालनागृह में 25 दिन की मासूम को छोड़ गए परिजन:दोपहर 3 बजे अलार्म बजा तो स्टाफ को पता चला,शिशुगृह में शिफ्ट किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पालनागृह में 25 दिन की मासूम को छोड़ गए परिजन:दोपहर 3 बजे अलार्म बजा तो स्टाफ को पता चला,शिशुगृह में शिफ्ट किया

पालनागृह में 25 दिन की मासूम को छोड़ गए परिजन:दोपहर 3 बजे अलार्म बजा तो स्टाफ को पता चला,शिशुगृह में शिफ्ट किया

सीकर : सीकर के पालवास रोड पर स्थित शिशुगृह में बने पालनागृह में आज परिजन 25 दिन की मासूम को छोड़कर चले गए। अलार्म बजने पर स्टाफ पालनागृह पहुंचा। फिलहाल मासूम की स्वास्थ्य हालत ठीक है। उसे शिशुगृह में शिफ्ट कर दिया गया है।

सीकर की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अंकुर बहड़ ने बताया कि सीकर के पालवास रोड पर शिशुगृह में बने पालनागृह का आज दोपहर 3 बजे अलार्म बजा। जब ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ वहां पहुंचा तो उन्हें मासूम मिली। इसके बाद मासूम का सीकर के जनाना अस्पताल में NICU में स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण करवाया गया। जिसमें वह पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई। अभी मासूम की उम्र करीब 25 दिन है। जिसे अब शिशुगृह में शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि शिशुगृह में बनाए गए पालनागृह में पहली बार कोई मासूम मिली है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62